इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खुब वायरल हो रही है जो आजकल काफी विवादों में बनी हुई है। दरअसल पूरा मामला केरल के मल्लापुरम का है। जहां जीन्स और बुर्का पहनकर सड़क पर डांस करना तीन मुस्लिम लड़कियों को महंगा पड़ गया। इस वायरल वीडियो में तीन मुस्लिम लड़कियां जीन्स और बुर्के में बीच सड़क पर डांस करती नजर आ रही है।
आपको बता दे कि एड्स के खिलाफ जागरुकता फैलाने के मकसद से लड़कियों ने ये डांस किया था। इस अभियान में डेंटल कॉलेज के अलावा शहर भर के कई स्कूल और कॉलेज की लड़कियों ने भी हिस्सा लिया था। इसी दौरान इन तीनों लड़कियों ने डांस किया था। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया। साथ ही उन्हें इस्लाम का अपमान बताकर भद्दी गालियां दी और धमकिया भी मिली।
https://youtu.be/Qw9qwuiIK2g