भारत में गूगल मैप्स ने अपना नया फीचर टू-व्हीलर मोड लॉन्च कर दिया है। जो जल्द ही आपको गूगल मैप्स में देखने को मिलेगा। इस नए फीचर का फायदा दोपहिया वाहन को होगा। टू-व्हीलर मोड की खासियत है कि यह दोपहिया वाहनों को ट्रैफिक से निकलने के साथ ही छोटे रास्ते ढूंढने में सहायक होगा।
गूगल ने कहा है कि टू-व्हीलर मोड खास भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। उनका कहना है की भारत में दुपहिया चलाने वालो की संख्या अधिक है और इसकी नेविगेशन जरुरत कार चालकों से अलग है। टू व्हीलर मोड में रूट और शॉर्टकट भी दिए गए हैं। जो दुपहिया वाहनों के लिए मददगार साबित होगा।
https://youtu.be/u-rGYFnA7IE