झारखंड में प्रेमी जोड़ों की पिटाई की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। पूरा मामला झारखंड के जमशेदपुर का है।वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह पार्किंग कर्मचारी किसी विवाद को लेकर पीडितों से पहले तो बहस करता है और देखते ही देखते लड़की के उपर हाथ छोड़ देता है। लड़की के साथ आए लड़के के बीचबचाव करने पर दबंगो ने लड़के की जमकर पिटाई कर दी।
जानकारी के मुताबिक य़े सभी यहां बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। पीड़ित लड़का लड़की को जहां एक और प्रेमी जोड़ा बताया जा रहा है वहीं दूसरी ओर पीड़ितों के अनुसार वो भाई बहन है। यहां उनका कार पार्किंग को लेकर पार्किंग कर्मचारी से विवाद हो जाता है। जिसके बाद पार्किंग कर्मचारी ने लड़के को जमकर पीटा, यहां तक की लड़की को भी नही छोड़ा और उस पर भी हाथ उठा दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो चुके थे। पीडित लड़की का आरोप है कि सभी कर्मचारी नशे में धुत्त थे।
https://youtu.be/eCDZYBKuQkQ