उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर छलांग लगा दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग उसे बचाने का प्रयास करते तब तक उसने टावर से छलांग लगा दी। इस पूरी घटना को वहां मौजुद लोगो ने अपने फोन में कैद कर लिया।
वीडियो में युवक साफ तौर टावर से छलांग लगाता नजर आ रहा है। टावर इतना ऊंचा था कि युवक के टावर से गिरते ही वो गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे खटीमा अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल युवक के मोबाइल टावर से छलांग लगाने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।
https://www.youtube.com/watch?v=FtfVp7fWGqE