यूपी का बहराइच तेंदुए के आतंक से खौफजदा है। यहां एक तेंदुआ जंगलों से निकलकर गांव में घुस गया और घर के बाहर बैठे एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडिया में तेंदुआ आदमी पर हमला करता हुआ नजर आ रहा है। तेंदुए से जिंदगी की जंग लड़ने वाले धूप नारायन तेंदुए के हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए। धूप नारायन ने जख्मी होने के बाद भी हार नहीं मानी और तेंदुए का डट कर मुकाबला किया।
आपको बता दें कि इस हमले के एक दिन पहले ही तेंदुए ने 5 लोगों पर हमला किया था। जिसमें 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। तेंदुए के हमलों को देखकर गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपने अपने घरों में छुपने के लिए आज भी मजबूर हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=813QGI7Fpok