बिग बॉस के घर में धमाल मचा रहीं अर्शी खान के लिए घर के बाहर मुसीबतें बढ रही हैं। खबरों की माने तो पंजाब के जालंधर की एक अदालत ने अर्शी खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ये वारंट एक केस के सिलसिले में चल रही सुनवाई में हाजिर ना होने की वजह से जारी किया गया है। यह सुनवाई पिछले तीन महीने से चल रही है। अर्शी पर आरोप है कि उन्होंने अपने शरीर पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का झंडा बनाकर समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने की कोशिश की थी।
अर्शी के लिए कंट्रोवर्सी करना कोई बड़ी या नई बात नहीं है। इससे पहले भी वह पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को लेकर दिए एक बयान के चलते भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। इस कंट्रोवर्सी की चर्चा अर्शी ने बिग बॉस के घर में भी किया था। अपने एक इंटरव्यू में अर्शी ने अफरीदी को अपना महबूब बताया था।
https://www.youtube.com/watch?v=W7fCZL_XVzw