बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के लाडले तैमूर ने बुधवार को अपना पहला बर्थडे मनाया।तैमूर के बर्थडे पर करीना कपूर और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट रुतुजा दिवेकर ने मिल कर उन्हें एक जंगल गिफ्ट किया है।इसकी जानकारी रुतुजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में लिखा है तैमूर अली खान पटौदी का जंगल।
रुतुजा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए जंगल के बारे में बताया है। तस्वीर के कैप्शन में रुतुजा ने लिखा है कि एक बच्चे को चिड़िया, तितलियां काफी पसंद होती है और वह इसे करीब से देख सके इसलिए हमने इन सबसे भरा एक छोटा सा जंगल तैयार किया है, जो मुंबई की सीमा पर है। उन्होंने लिखा है कि यह जंगल एक साथ कई तरह की फसल उगा सकता है। मैं उम्मीद करती हूं कि तैमूर बड़ा हो कर इस तरह का समाज बनाने में सझम हो, जहां सब लोग भेदभाव होने के बाद भी साथ रहे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे तैमूर का जन्म पिछले साल 20 दिसंबर को हुआ था। पार्टी पटौदी पैलेस में रखी गई थी तैमूर ने मम्मी-पापा और दादी-नानी के साथ मिलकर अपना केक काटा था। शर्मिला टैगोर, बबिता,रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, नताशा पूनावाला, करण कपूर समेत कई सेलेब्स इस पार्टी का हिस्सा बने थे।
https://www.youtube.com/watch?v=kDLRDG7kdN8