बिग बॉस-11 में नजर आईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और मॉडल बेनाफ्शा सूनावाला शो में काफी फेमस रही थीं। अब वे शो से बाहर हैं लेकिन वे बखूबी सुर्खियां बटोरने का काम कर रही हैं। बेनाफ्शा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वे सपना चौधरी के साथ जमकर नाच रही हैं। ये वीडियो वायरल हो गया है और दोनों के डांस का अंदाज काफी पसंद भी किया जा रहा है। सपना और बेनाफ्शा दोनों ही हरियाणी गाने पर डांस कर रही हैं और गाने तथा डांस का भरपूर लुत्फ भी उठा रही हैं।
सपना चौधरी के साथ हरियाणवी गाने पर हॉट डांस वाले इस वीडियो बेनाफ्शा सूनावाला ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में बेनाफ्शा सूनावाला सपना चौधरी के फेमस हरियाणवी डांस स्टेप्स को फॉलो करती हुई भी नजर आ रही हैं। बता दें कि सपना चौधरी और बेनाफ्शा हाल ही में बिग बॉस 11 के घर से बाहर हुई हैं। सपना चौधरी ने बिग बॉस के घर के अंदर भी जमकर हंगामा मचाया था। वहीं बेनाफ्शा भी बिग बॉस के घर अपने आखिरी हफ्ते में काफी एक्टिव नजर आई थीं।
https://www.youtube.com/watch?v=6lSPvXa8kVw