लगभग हर इंसान रात में सोते समय सपना देखता है कुछ सपने अच्छे होते है तो कुछ बुरे होते है। जबकि कई बार तो हम ऐसे सपने देखते है। जिनका कोई सर-पैर भी नही होता है। ज्योतिष के अनुसार हर सपने का एक मतलब होता है। कुछ सपने भविष्य में होने वाले परेशानियों की ओर संकेत देते हैं। तो कई सपने ऐसे होते है जो हमें भविष्य में धन लाभ के संकेत देते हैं। आइए जानते हैं इस तरह के सपनों के बारें में।
अगर आपको सपने में कोई कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाते हुए दिखाई देता है तो ये भविष्य में धन लाभ होने के संकेत है जिस किसी को भी बगीचे में पके हुए फल या फिर खेत में पके गेंहू के पौधे दिखाई देते हैं उन्हें धन लाभ होता है। अगर आप अपने सपने में किसी को चेक लिखकर देते है, तो उसे विरासत में धन-संपत्ति मिलने के योग बनते हैं।
सपने में अगर किसी को गड़ा हुआ सोना चांदी, हीरे-जवाहरात या सोने के बर्तन दिखाई दे तो उसके यहां हमेशा के लिए माता लक्ष्मी निवास करती हैं।जब कोई सपने में खुद को माचिस जलाते हुए देखता है तो उसे अचानक धन लाभ होने के योग बनते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=B__ff1r1LTM