उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लड़की द्वारा बीच सड़क जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। जहां नशे में धुत्त लड़की ने कभी चलती गाडिय़ों को रोका तो कभी टैक्सी में जाकर बैठ गई। करीब 1 घंटे तक लड़की का ये हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से ही किसी शख्स ने इस पूरे हंगामे का वीडियो अपने फोन में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो में लड़की इस कद्र नशे में धुत नजर आ रही है कि वो ठीक से चल भी नही पा रही है। वहां जमा भीड़ से कुछ लोगो ने उसकी मदद करने की भी कोशिश की ताकि वो नशे में जमीन पर ना गिर जाए। काफी देर के ड्रामे के बाद लड़की सड़क पर ही बेहोश हो गई। जिसके बाद लोगों ने 100 पर कॉल कर पुलिस को इस बारे में सूचना दी। मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि एक बाइक सवार युवक लड़की को लेकर आया था। पहले काफी देर तक दोनों बात करते रहे। इसके बाद वो लड़की को छोड़कर निकल गया
एसओ विभूतिखंड सतेंद्र राय ने बताया कि कड़ी मशक्कत कर उसे थाने लाया गया। लड़की की पॉकेट में एक मोबाइल फोन मिला था। जिसके बाद परिजनों को बुलाया गया। फिलहाल परिजनों को बुलाकर लड़की को उन्हें सौंप दिया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=5e44xwYymvE