हर पुरुष की ख्वाहिश होती है कि महिलाएं उनके ऊपर मर मिटे। उनकी ओर आकर्षित हो। उनसे प्यार करें, लेकिन महिलाएं पुरुष की कुछ खासियतों को देखकर ही उनकी ओर आकर्षित होती है। महिलाएं अपने पार्टनर के कई ऐसी खासियते देखती हैं,जो अपने जीवनसाथी में चाहती हैं। कई पुरुषों की कुछ ऐसी आदतें होती है जो महिलाओं को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती हैं और ऐसे पुरुषों से वो दूर ही रहना पसंद करती हैं साथ ही ऐसे पुरुषों के साथ कभी रिश्ते नहीं बनाती। आइए जानते हैं कि वह पुरुषों की किन आदतों के कारण पुरुषों का साथ पसंद नहीं करती है।
महिलाएं ऐसे पुरुषों को पसंद नहीं करती जो महिलाओं की कद्र करना नहीं जानते हो। ऐसे पुरुषों से महिलाए दूर ही रहना पंसद करती हैं। हर महिला यह चाहती है कि उनका पार्टनर उनका ख्याल रखने वाला हो, चाहे पुरुष कितना भी इंटेलिजेंट और खूबसूरत क्यों ना हो, लेकिन अगर वह महिला के सामने हमेशा खुद की ही तारीफ करता है और उनसे ज्याद खुद को ही हमेशा अच्छा बताता है, तो ऐसे पुरुषों से महिला जल्दी ही अपना मुंह फेर लेती हैं।
महिला हंसी-मजाक करने वाले व्यक्ति को ज्यादा पसंद करती हैं, लेकिन अगर वह गंदे मजाक करें, तो ऐसे पुरुषों के साथ रहना महिला बिल्कुल पसंद नहीं करती, क्योंकि पुरुषों की आदत होती है कि वह अपनी महिला मित्र के साथ फ्लर्ट करते हैं, जोकि कई महिलाओं को बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।
https://www.youtube.com/watch?v=42Q35b_tyJc