वित्त वर्ष 2018-19 ने लिए आम बजट 1 फरवरी 2018 को पेश किया जाएगा। सरकार ने कहा है कि संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा। यह दो भागों में विभाजित होगा और बजट पिछली बार की तरह 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बजट सत्र 29 जनवरी से 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा जिसमें 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा, दूसरा चरण 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का यह आखिरी पूर्णकालिक बजट होगा।
संसद का बजट सत्र 29 जनवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के अभिभाषण से शुरू होगा और उसी दिन आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के बाद यह देश का पहला बजट होगा। बजट को फरवरी के अंत में प्रस्तुत किए जाने की ब्रिटिशकालीन परंपरा को खत्म करते हुए पिछले साल अरुण जेटली ने पहली बार आम बजट को एक फरवरी को पेश किया था।
इसका तर्क यह है कि एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले सभी बजट प्रस्तावों को मंजूरी मिल जाए ताकि समय पर धन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इस बदलाव के साथ ही रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा को भी समाप्त कर इसे आम बजट में ही मिला दिया गया था।
First part of budget session to be held from 29 January to 9 February, budget to be presented on 1 February. Second part to be held from 5 March to 6 April: Parliamentary Affairs Minister Ananth Kumar (File Pic) pic.twitter.com/rigPOGiFXK
— ANI (@ANI) January 5, 2018