टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की वाइफ और शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’ फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे का आज जन्मदिन है। शादी के बाद सागरिका का यह पहला जन्मदिन हैं। सागरिका अपना 32वां जन्म दिन मना रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सागरिका अपना जन्मदिन अपने परिवार वालों और जहीर के साथ ही सलिब्रेट कर रही हैं। वही दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर सगरिका के फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। सगरिका के दोस्तों ने सगरिका और जहीर के साथ की फोटो शेयर की साथ ही सगरिका को बर्थडे विश कर रहै हैं। सगरिका एक फेमस अभिनेत्री और जानीमानी मॉडल हैं। सगरिका ने बॉलीवुड में अपना करियर फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से शुरू किया था। फिल्म सगरिका ने प्रिती सबरवाल का दमदार किरदार निभाया था। सगरिका के किरदार को दर्शको ने काफी पसंद किया था।
आपको बता दें कि हाल ही में सागरिका और जहीर खान हनीमून के लिए मालदीव टूर पर गए थे। जहीर खान और सागरिका घटगे 24 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। जहीर और सागरिका ने कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद जहीर ने पार्टी दी थी जिसमें दोनों के करीबियों ने शिरकत की थी। आपको बता दें कि जहीर खान ने पिछले आईपीएल में ही सागरिका से सगाई की थी।जहीर खान ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए उस सगाई का ऐलान किया था।
https://www.instagram.com/p/BdPIqbYjlTu/
https://www.instagram.com/p/BccTYo5l82W/