टीवी एक्टर साक्षी तंवर 12 जनवरी यानि आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। साक्षी ने अपने करियर की शुरूआत बतौर एंकर से की थी। वह दूरदर्शन का अलबेला प्रोग्राम होस्ट करती थी। साक्षी तंवर का जन्म आज ही के दिन साल 1973 को राजस्थान के अलवर में हुआ था।
पिछले दिनों साक्षी का नाम बिग बॉस 11 की वजह से चर्चा आया था। साक्षी के लुक पर टीवी स्टार हिना खान ने उन्हें भैंगी कहा था।
इसे सुनते ही इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों ने टीवी की इस फेवरेट बहू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। साक्षी तंवर को भैंगी कहने पर सिर्फ गौहर ही नहीं बल्कि काम्या पंजाबी और किश्वर मर्चेंट ने भी हिना को लताड़ा था।
साक्षी जल्द ‘दंगल’ के बाद ‘मोहल्ला अस्सी’ के जरिए अपनी अदाकारी का जलवा एक बार फिर दिखाने वाली हैं। उनकी इस फिल्म को सेंसर ने दो साल बाद ग्रीन सिग्नल दिया है।
साल 2000 में ‘पार्वती’ के किरदार में साक्षी जैसी दिखती थी, आज भी उनका लुक वैसा ही है। इतने सालों बाद भी उन्होंने अपनी खूबसूरती, ऊर्जा और फिटनेस बरकरार रखी है।
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो हफ्ते में पांच दिन योग करती हैं। उनका फोकस ब्रीदिंग एक्सरसाइज पर होता है जिसके लिए वह प्राणायाम और अनुलोम-विलोम करती हैं। इसके अलावा, वह हर दिन एक घंटे तक तेजी से टहलती हैं। अगर बाहर टहलने नहीं जा पातीं तो ट्रेडमिल पर दौड़ लगाती हैं। साक्षी जल्द बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में दिखाई देंगी।