लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, इससे आम इंसान की जेब पर भार पड रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बढ़ रही कच्चे तेल के दामों ने देश में डीजल को एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है।करीब 43 माह बाद देश में डीजल 65 रुपए के पार पहुंच गया है। मुंबई में शुक्रवार को एक लीटर डीजल के लिए लोगों को 65.10 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी डीजल ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।
यहां डीजल 61.15 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। मुंबई में 43 माह पहले जून 2014 में 65.84 रुपए प्रति लीटर डीजल बिका था। पेट्रोल के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
शुक्रवार को मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 78.62 रुपये में बिक रहा है। दिल्ली-मुंबई की तरह ही कोलकाता और चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर पहुंच गई हैं।
कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल जहां 73.47 रुपए में बिक रहा है। वहीं, चेन्नई में 73.33 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। यहां भी कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।