बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर और सोनम कपूर की जोड़ी 10 साल बाद एक बार फिर से पर्दे पर एकसाथ नजर आने वाली हैं। सोनम कपूर और रणवीर कपूर दोनों लंबे अरसे बाद एक साथ संजय दत्त की बायोपिक ‘दत्त’ में एकसाथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले रणवीर कपूर और सोनम कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ में नजर आई थी। ‘सांवरिया’ रणवीर कपूर और सोनम कपूर दोनों की बॉलीवुड डेब्यू मूवी थी। अब दोनों इतने सालों बाद फिर से एकसाथ नजर आने वाले हैं।
खबरों की मानें तो सोनम कपूर राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘दत्त’ में अहम किरदार निभाने वाली हैं। दरअसल हाल ही में जय दत्त की बायोपिक ‘दत्त’ का लास्ट शेड्यूल पूरी किया गया है। इस दौरान दत्त के सेट पर रणवीर कपूर के साथ सोनम कपूर भी नजर आईं। यहां तक की सोनम कपूर ने रणवीर कपूर और बाकी यूनिट के साथ केक कट करते हुए भी नजर आईं।
इसके रणवीर कपूर, सोनम कपूर और राजकुमार हिरानी काफी सारी तस्वीरें भी खींचवाई हैं। बता दें अपनी फिल्म सांवरिया के बाद सोनम कपूर और रणवीर कपूर कभी पर्दे पर एकसाथ नजर नहीं आए हैं। इतना ही नहीं करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सोनम कपूर ने रणवीर कपूर के बारे में भी बहुत कुछ बोला था, जिससे रणवीर के पापा ऋषि कपूर बेहद नाराज थे। लेकिन सोनम कपूर और रणवीर कपूर को फिर से एकसाथ मस्ती करते हुए देख ऐसा लगता है कि दोनों के बीच अब सबकुछ ठीक हो गया है। बता दें कि सोनम कपूर जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सोनम कपूर, करीना कपूर के साथ वीरे दी वेडिंग में भी लीड रोल मे नजर आएंगी।
https://www.instagram.com/p/BeNNfZfnpdt/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_ufi
And it's a wrap 🎬 for the team behind #DuttBiopic! All set for the release on #June29, save the date! #DuttsTheWay#RanbirKapoor @sonamakapoor @RajkumarHirani #VidhuVinodChopra pic.twitter.com/gQwgSYbXvB
— Star Studios (@starstudios_) January 22, 2018