लगता है बॉलीवुड में डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड चल पड़ा है। विराट-अनुष्का की डेस्टिनेशनल वेडिंग के बाद अब सभी की निगाहें दीपिका और रणवीर पर टिकी हैं। फिलहाल तो दोनों पद्मावत के ब्लॉकबस्टर होने के सेलिब्रेशन में जुटे हैं।दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी टाऊन के पॉपुलर कपल हैं। आए दिन दोनों की शादी की खबर मीडिया में आती रहती है। दीपिका के बर्थडे पर भी ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों मालद्वीप से सगाई करके ही वापस लौंटेंगे। पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। दीपिका रणवीर के साथ जब बर्थडे सेलिब्रेट करके वापस लौंटी तो उनकी रिंग फिंगर खाली थी। एक बार फिर खबर आ रही है कि दीपिका और रणवीर इस साल में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ये भी खबरें हैं कि दीप-वीर विरुष्का की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग ही प्लान कर रहे हैं। और इनकी ये प्लानिंग जोरों-शोरों से चल रही है।
सूत्रों से पता लगा है कि रणवीर और दीपिका इस साल शादी कर रहे हैं और यह डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों किसी बीच पर ही शादी करेंगे क्योंकि दोनों ही बीच लवर हैं और दीप-वीर दोनों को ही बीच पर टाइम स्पेंड करना पसंद है। इतना ही नहीं, विरुष्का की ही तरह इनकी शादी में भी सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदारों को ही शामिल किया जाएगा। शादी के बाद मुंबई में रिस्पेशन दिया जाएगा और जहां तक है कि एक रिसेप्शन बैंगलूर में रखा जा सकता है क्योंकि दीपिका का परिवार वहीं रहता है। और सुनने में ये बिल्कुल विराट-अनुष्का जैसा ही लगता है। लेकिन फैंस को आशा है कि दोनों विरुष्का की तरह छुपके शादी नहीं करेंगे। कम से कम शादी का वैन्यू और शादी की तारीख तो फैंस के साथ शेयर करना बनता है।