अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन रिलीज हो गई है। लेकिन, पहले ही दिन ये फिल्म अक्षय कुमार के लिए बुरी खबर लेकर आई है। फिल्म के रिलीज होते ही एक उभरते हुए राइटर रिपु दमन ने अक्षय पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया है। रिपु दमन ने अक्षय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
राइटर रिपु दमन जैसवाल ने फिल्म के कुछ सीन्स पर उनकी लिखी कहानी से चुराए जाने का आरोप लगाया है। रिपु ने आरोप लगाया कि उसने ये स्क्रिप्ट डेढ़ साल पहले धर्मा प्रोडक्शन्स को भेजी थी और फिल्म के सीन्स उसी से लिए गए हैं। रिपु दमन ने अक्षय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
बता दें कि पैडमैन 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिपु दमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट लिखकर इसके बारें में बताया था। उन्होंने कहा है कि वे कोर्ट में जाएंगे और फिल्म के प्रोड्यूसरों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=19U31oVCfOs
 
					 
							 
                                