करण जौहर ने 7 फरवरी को अपने दोनों बच्चों यश और रूही का पहला जन्मदिन मनाया।यश और रूही के जन्मदिन में बॉलीवुड के कई स्टार किड्स शामिल हुए। हाल ही करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे और यश और करीना कपूर के बेटे तैमूर की बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है। और यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है इस तस्वीर में दोनों ही पियानों बजा रहे हैं। खास बात यह कि तैमूर के पास भी हूबहू पियानों है और उस पर तैमूर का नाम भी लिखा है।
https://www.instagram.com/p/BfD98reAihf/?utm_source=ig_embed
मानों दोनों ही बच्चें यश और तैमूर अपने नन्हें हाथों से पियानों पर नई धुन बजाना सीख रहे हों। तस्वीर में दोनों की क्यूटनेस इस कदर नजर आ रही है कि शायद ही आप इस तस्वीर से अपनी नजरें हटा पाएं। करण ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है कि “भविष्य के म्यूजिशियन्स“!!! बता दें कि, । 7 फरवरी को यश और रुही के पहले जन्मदिन के मौके पर करण ने मिनी पियानों अपने बच्चों को गिफ्ट करा था।
इन तस्वीरों को देखकर तो यही लग रहा है कि यश और रूही के जन्मदिन पर बॉलीवुड की स्टार किड्स गैंग ने खूब धमाल मचाया है। करण जौहर खासकर बच्चों के साथ खूब मस्ती करते हैं। वो बॉलीवुड के टीन एज और यंग स्टार किड के साथ भी खूब मस्ती करते हैं। शाहरुख खान के बच्चों के भी करण जौहर बेहद करीब हैं तो वहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को वो लॉन्च कर रहे हैं। यश और रूही के जन्मदिन में उनके चहेते अबराम भी पापा शाहरुख खान के साथ पहुंचे थे।