बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म परी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा का लुक काफी दमदार नजर आया। अनुष्का शर्मा की फिल्म परी आत्माओं, भूतप्रेत और हॉरर जोनेरा बेस्ड है।
अनुष्का शर्मा ट्रेलर में आत्मओं और बूरे साये से घबराई हुई नजर आ रही हैं। ट्रेलर देख कर फिल्म की कहानी दमदार दिखाई पड़ रही है। अनुष्का के फैंस सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि फिल्म का ट्रेलर ही जब इतना खौंफनाक है तो फिल्म कितनी डरावनी होगी। बता दें अनुष्का शर्मा अपने करियर में पहली बार कोई हॉरर फिल्म में नजर आने वाली है। अनुष्का की इस फिल्म को इसीलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि अनुष्का-विराट की शादी के बाद ये उनकी पहली फिल्म होगी। तो देखना ये होगा कि अनुष्का बॉक्सऑफिस पर कितना धमाल मचाएगी।
अनुष्का शर्मा इस फिल्म को प्रोसीत रॉय ने डायरेक्ट किया है। उनके साथ कमेश शर्मा, प्रेरणा अरोड़ा, अर्जुन एन कपूर, रजत कपूर अभिनय करते नजर आएंगे। वहीं प्रोसीत रॉय के लिए भी ये फिल्म काफी महत्वपूर्ण फिल्म है। प्रोसीत रॉय के करियर की पहली बड़ी फिल्म है। बता दें कि अनुष्का शर्मा की फिल्म परी इस साल होली पर यानी 2 मार्च को रिलीज होने जा रही है।