2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर आज कल सुर्खियों में बनी हुई हैं। मानुषी का दीवाना हर कोई बना हुआ है ऐसे में बॉलीवुड इससे पीछे कैसे रह सकता है। हाल ही कलर्स के ऑफिशियल ट्विटर आकाउंट से एक वीडियो शेयर की गई है।
वीडियो में मानुषी छिल्लर के साथ रणवीर सिंह और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान मेरे रश्के कमर गाने पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि बॉलीवुड के किंग खान और रणवीर सिंह भी मानुषी छिल्लर की खूबसूरती के जादू से खुद को नहीं बचा पाए। आपको बता दें कि यह वीडियो जिओ फिल्मफेयर अवॉर्ड इवेंट के दौरान की है। इस इवेंट को कलर्स पर 25 फरवरी को प्रसारित किया जाएगा जिसमें आप शाहरुख खान और रणवीर सिंह को मानुषी छिल्लर के साथ भरपूर मस्ती करते हुए देख पाएंगे।
बता दें इन दिनों महिलाओं की स्वच्छता के लिए मिस वर्ल्ड संगठन द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर और मिस वर्ल्ड संगठन विश्वभर की महिलाओं को इस अभियान के द्वारा जागरूक करने की कोशिश कर रहा हैं।मानुषी छिल्लर 17 साल बाद देश को मिस वर्ल्ड का ताज दिलवाने में कामयाब रही। इनसे पहले 200 में प्रियंका चोपड़ा ने इस ताज पर कब्जा किया था लेकिन 17 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर मिस वर्ल्ड का ताज भारत के नाम रहा।
https://twitter.com/ColorsTV/status/964046954945691648