करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान की क्यूट फोटो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये फोटो उस वक्त कैप्चर की गई है जब तैमूर प्ले स्कूल जा रहे थे। नन्हें तैमूर इन दिनों प्ले स्कूल में स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं। तैमूर की ये वायरल फोटो 15 फरवरी की हैं।
तैमूर फोटो में बहुत ही मासूम लग रहे हैं। एक तस्वीर में तैमूर खान जीभ चिढ़ाते हुए भी नजर आ रहे है। पीले रंग की टीर्शट और जीन्स में करीना के बेटे तैमूर बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। तैमूर का ये नया स्वैग सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं।
तैमूर बॉलीवुड किड्स में सबसे पॉपुलर किड्स है। उनकी हर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही में तैमूर के नाना रणधीर कपूर ने कहा की मैं तो तैमूर की फोटो रोज अखबार से देखता हूं। तैमूर खान ने प्ले स्कूल जाना शुरू कर दिया है। जल्द ही वह आगे की पढ़ाई करने के लिए विदेश जाएंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=KkEPDslkV4Q