बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड की टेलीविजिन सीरीज क्वांटिको-3 की शूटिंग में बिजी चल रही है। सुनने में आया है की 2004 में आई सुपरहिट फिल्म एतराज का सिक्वल बनाने की तैयारी चल रही है। जिसके लिए फिल्ममेकर्स प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर साइन करना चाहते हैं।
2004 में एतराज फिल्म को अब्बास मुस्तान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को बॉलीवुड के शो मैन सुभाष घई ने प्रड्यूस किया।यह फिल्म बड़े पर्दे पर काफी हिट रही थी ।इस फिल्म में पहली बार प्रियंका चोपड़ा नेगेटिव रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में दमदार किरदार निभाने के लिए उन्हें बेस्ट नेगेटिव रोल अदा करने के लिए पुरस्कृत भी किया गया है। एतराज फिल्म में प्रियंका के अलावा करीना कपूर और अक्षय कुमार लीड रोल में थें।
ऐतराज़ बड़े पर्दे पर सुपरहिट रही थी जिसकी वजह से एक बार फिर सुभाष घई एतराज के सिक्वल की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुभाष घई एतराज जैसी थ्रिलर और रोमांटिक फिल्म को नए टाइटल और नई कहानी के साथ पेश करने का मन बना चुके हैं। जिसके लिए वो प्रियंका चोपड़ा को साइन भी करना चाहते हैं। हालांकि अभी प्रियंका इंडिया में नहीं है। वो अपनी हिट सीरीज क्वांटिको-3 के लिए विदेश में हैं।