टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हाल ही में साउथ अफ्रीका के लंबे दौरे से वापस घर लौटे हैं। क्रिकेट के मैदान से बाहर लगातार विराट अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से ख़बरों में बने हुए हैं। एक बार फिर विराट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं लेकिन इस बार वजह उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा हैं।
दरअसल, लंबे समय के बाद न्यूलीवेड्स विराट और अनुष्का मिले। विराट, अनुष्का को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे। जहां अनुष्का जैसे ही कार में बैठीं विराट ने उन्हें गले लगा लिया साउथ अफ्रीकी दौरे के बाद विराट कुछ दिन के ब्रेक पर हैं और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अनुष्का भी फिल्म की शूटिंग से कुछ दिनों की छुट्टी लेकर मुंबई पहुंचीं है।
विराट अक्सर सोशल मीडिया पर और सार्वजनिक जगहों पर अनुष्का के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी विराट ने अनुष्का के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था कि वह उन्हें कितना याद कर रहे हैं फैन्स इन दोनों की इन तस्वीरों को बेहद पसंद भी कर रहे हैं। इसके साथ ही विराट और अनुष्का श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी पहुंचे। बता दें कि विराट और अनुष्का अपने बिजी शेड्यूल की वजह से श्रीदेवी के अंतिन दर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे में उन दोनों अब कपूर परिवार से मिलना तय किया।