आज आलिया भट्ट का 25 वां जन्मदिन है। तो आज हम आपको दिखाते हैं आलिया के बचपन की एक वीडियो। ये वीडियो आलिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की है। वीडियो में आलिया ने पिंक कलर का फ्रोक पहना है जिसमें वो बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। वो अपने पापा महेश भट्ट की गोदी में खेलती नजर आ रही हैं। महेश भट्ट बेड़ पर लेटे हुए हैं और फोन पर बातें करते हुए आलिया को खिला रहे हैं।
ये वीडियो आलिया के जन्मदिन की लग रही है। क्योंकि महेश भट्ट इसमें हैप्पी बर्थडे आलिया कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।इसके बाद महेश भट्ट आलिया से पुछते है मम्मा कहा है। तभी आलिया वीडियो बना रही अपनी मम्मी सोनी राजदान की तरफ देखकर कहती हैं “मम्मा”।
https://youtu.be/C6ot9GCJ9Ok