परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर एक साथ बडे पर्दे पर नजर आने वाले है। इन दिनों परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग व्यस्त है। दोनों अक्सर काम के साथ साथ सेट पर मस्ती भी करते है। हाल ही में परीनिती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें परी अर्जुन को गिराने की पूरी कोशिश करती है। अपनी जान लगाती है लेकिन वो अर्जुन को हिला भी नही पाती ।
वीडियो शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा,….. ये वीडियो खुद सब बयां कर रहा है। मैं रोज अपना पूरा बोडी वेट डाल कर उसे गिराने की रोज कोशिश करती हुं लेकिन वो हिलता तक नहीं। लेकिन में बहुत जल्द कामयाब होगीं और वीडियो पोस्ट करुंगी
https://www.youtube.com/watch?v=jIgXk10W2k8