दिल्ली के उत्तमनगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले की ये घटना वैसे तो 28 मार्च की है लेकिन इस घटना की खौफनाक सीसीटीवी फुटेज अब सामने आई है। वीडियो में दिख रहा है कि गली में खेलते बच्चों के झुंड पर पिटबुल हमला बोल देता है। कुछ बच्चे घर में घुस इस कुत्ते से बचने में कामयाब हो जाते हैं। लेकिन इनमें से एक लडका घर के बाहर रह जाता है पिट्टबुल उसपर हमला बोल देता है। लडका भागने की कोशिश करता है तो पिटबुल उसे जमीन में गिराकर उसपर हमला बोल देता है। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने लडके को कुत्ते की चपेट से छुटाने हैं। फिर पिटबुल घायल लडके को छोड उसपर कुर्सी से वार कर रहे राहगीर की पीछे भाग लेता है।
आपको बता दें कि पिटबुल कुत्ता बेहद खतरनाक माना जाता है। दिसबंर 2017 में पिटबुल को लेकर एक घटना पंजाब के बरनाला से सामने आई थी। खबर के अनुसार यहां पिटबुल ने अपने मालिक पर कईं बार हमला बोला था। जिससे परेशान मालिक ने उसे गली में बांधकर गोलीयों से वार किया था। इस घटना की वीडियो सामने आने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
#WATCH Three injured after being attacked by a Pitbull Terrier in Delhi's Uttam Nagar. (28.3.18) pic.twitter.com/9Y9rBR2NIi
— ANI (@ANI) April 2, 2018