बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पहले तो मशीन से बादलों का झुंड निकलता है। वह बादल उड़ कर के आसमान के पास जा पहुंचे हैं। आसमान में ये बादल ठहर जाते हैं और अचानक काला रूप ले लेते हैं। इसके बाद वह बादल नीचे पानी के रूप में बरसना शुरू हो जाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रितेश इसे कैप्शन देते हैं।
रितेश लिखते हैं, ‘इसे देखिए, बारिश हो रही है…. अविश्वस्नीय’। इस वीडियो को देख कर रितेश के कैप्शन में एक हैरानी दिखाई देती है। इसी वीडियो को शेयर करे के बाद रितेश के फैंस ने वीडियो पर खूब सारे कमेंट किए। रितेश के फैंस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘विश्वास नहीं हो रहा है।’ तो इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट किया, ‘यह तकनीक है, ह्यूमनॉइड रोबोट 200 सालों में दुनिया पर राज करेंगे।
यकीनन इंसान इसका आदी हो जाएगा।’ तो कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद सवाल किया, ‘क्या ये सच में पॉसिबल है?’ ऐसे में एक यूजर ने लिखा,’वाह ये तो अविश्वस्नीय है, इसकी हमारे देश को बहुत जरूरत है। हमारे यहां एग्रीकल्चर के काम आएगा ये।’
Watch this …. it’s Raining…. unbelievable pic.twitter.com/h9YG0YKUZj
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) April 2, 2018