अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत एक बार फिर सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। दरअसल हाल ही में राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राधे मां का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राधे मां अपने भक्तों के बीच डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में राधे मां डांस में काफी मग्न दिख रही है। ये वीडियो शेयर करते हुए राखी ने लिखा.. हे भगवान क्या होगा इस देश का?
वीडियो शेयर करते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और राखी से लोग कहने लगे कि क्या उनके पास कोई काम नहीं है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘मैडम जी आप भी कोई काम नहीं है!! असाधारण महिलाओं का लीग!! तो वहीं कुछ लोगो ने राधे मॉ को दुसरी राखी सावंत बताया इस तरह लोगो ने कई कमेंटस किए
https://www.youtube.com/watch?v=vIr5D-pEsjc&feature=em-uploademail