रणवीर सिंह इन दिनों स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं। अब खबर है कि स्विस टूरिज़म डिपार्टमेंट जल्द ही रणवीर के नाम से एक खास ट्रेन चलाएगा। रणवीर पहले यंग स्टार हैं जिनके नाम की ट्रेन स्विट्ज़रलैंड की पटरियों पर दौड़ेगी। ट्रेन का नाम होगा ‘रणवीर ऑन टूर’। स्विस टूरिज्म ने यह फैसला रणवीर की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए लिया है। बता दें कि रणवीर स्विटजरलैंड टूरिज़म के आधिकारिक ब्रैंड ऐंबैसडर हैं।
स्विट्जरलैंड में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्में वहां काफी धमाल मचाती हैं। उनके फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। बता दें, रणवीर इन दिनों स्विट्जरलैंड की सैर पर हैं। स्विट्जरलैंड उनके दिल के बहुत करीब है। पिछले साल भी मार्च में छुट्टियां बिताने के लिए रणवीर स्विट्जरलैंड पहुंचे थें। जहां बर्फ की वादियों का मजा लेते हुए रणवीर ने एक वीडियो पोस्ट किया था।
https://www.youtube.com/watch?v=qoLqRLZV5V0