MOST AWAITED फिल्म “Veere Di Wedding” हाल ही में रिलीज़ हुई है, फिल्म ने पहले दिन में 10 करोड़ 70 लाख की कमाई करके सबको हैरान कर दिया है। वहीं फिल्म के रिलीज होते ही सोनम पति आनंद आहूजा के साथ लंदन रवाना हो गई हैं। हाल ही में सोनम को पति आनंद के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसमे सोनम ऑफ वाइट लॉन्ग कुर्ता पहना था। एयरपोर्ट पर दोनों एक दूसरे का हाथ थामें हुए काफी सुदंर लग रहे थे। बताया जा रहा है कि लंदन में 9 जून को वह अपना जन्मदिन भी वही सेलिब्रेट करेंगी। हाल ही में सोनम ने अपनी बर्थडे की प्लानिंग अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।
सोनम ने बताया कि वह लंदन में अपने नए घर में बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। इस जश्न में उनकी बहन रिया कपूर और बेस्ट फ्रेंड्स- शहला खान और संयुक्ता नायर भी मौजूद होंगे। उन्होंने कहा कि वह स्वरा भास्कर को भी अपने साथ ले जाना चाहती थीं, मगर कुछ कारणों से वह नहीं आ पाएंगी।
बता दें कि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद अब उनके पास दो फिल्में हैं, जिसमे पहली फिल्म है ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, इस फिल्म में उनके पापा अनिल कपूर भी नजर आएंगे, वही दूसरी फिल्म है, ‘द जोया फैक्टर’ इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार दलकीर सलमान के साथ नजर आएंगी।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।