प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को सत्ता संभाले चार साल हो रहे हैं। इन चार सालों में मोदी सरकार ने बहुत से अहम फैसले किए और साथ ही बहुत सी नई योजनाओं की शुरुआत भी की। इस खबर में हम आपको ये बताएंगे की इन चार सालों में मोदी सरकार अपने सफर में कितनी कामयाब हुई और उसने क्या कुछ उपलब्धियां हासिल की हैं।
क्या मुख्य योजनाएं चलाई हैं सरकार ने-
2014 में आई मोदी सरकार ने नई और पुरानी कई योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया है। जिसमें मुख्य रुप से प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, गर्व, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, उजाला योजना, सोईल हेल्थ कार्ड और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शामिल हैं। इन सभी योजनाओं ने नए कीर्तीमान भी स्थापित किए हैं। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि क्या हैं इन योजनाओं की उपलब्धियां।
प्रधानमंत्री जनधन योजना-
प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत अबतक 31.73 करोड से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बैंक को गांव-गांव और घर घर तक पहुंचाना था ताकी सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच सके। इस योजना से गरीबों के बैंक में खाते तो खुले ही साथ में उन्हें Rupay कार्ड भी जारी किए गए।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना-
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अब तक 6.03 लाख करोड रुपए के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस योजना का लाभ 12.92 करोड से अधिक लोगों ने उठाया है। इन 12 करोड़ लाभार्थियों में से करीब 28 प्रतिशत यानी 3.25 करोड़ लोग पहली बार उद्यम शुरू करने वाले लोग हैं। खास बात ये है कि इसमें 74% लाभार्थी महिलाएं हैं जो संख्या में करीब नौ करोड़ हैं। 55% ऋण अनुसूचित जाति / जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को दिए गए हैं।
गर्व योजना-
ग्रामीण भारत के विद्युतीकरण के लिए चलाई गई इस योजना के तहत कुल 19,679 गांवों में से 18,374 गांवों के विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। इस योजना के तहत सरकार ने गर्व एप्प की लांच की। ये एप्प रिहायशी इलाकों के अलावा घरों में बिजली की स्थिती की निगरानी करता है। जिसके जरिए विद्युतिकरण में तेजी लाने में मदद मिली।
स्वच्छ भारत अभियान-
स्वच्छ भारत अभियान(ग्रामीण) के तहत अबतक 7.41 करोड घरों में शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इस योजना के तहत 85 प्रतिशत ग्रामीण भारत स्वच्छ हो चुका है। सरकार की ओर से जारी आंकडों के अनुसार अबतक पूरे देश के 391 जिलो में 3 लाख 80 हजार गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना-
मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत अबतक 1.40 लाख किलोमीटर लंबी सडकों के निर्माण कार्य को पूरा किया जा चुका है। इस योजना ने गांव से गांव को तो जोडा ही है साथ ही शहरों और गांव की दूरी कम की है।
उजाला योजना-
बिजली की खपत कम करने के लिए उजाला योजना की शुरुआत की गई। इस योजना क जिसके तहत अबतक 30.14 करोड एलईडी बल्ब वितरित कर दिए गए हैं। ये बल्ब सरकार ने सब्सिडी पर देश को उपलब्ध कराए। इस योजना से 10.5 अरब KWH उर्जा की बचत होने का अनुमान लगाया गया है।
सॉयल हेल्थ कार्ड-
किसानों को उनकी खेत की मिट्टी की तासीर की जानकारी के लिए सॉयल हेल्थ कार्ड योजना शुरु की गई थी। जिसके तहत रिकॉड 13.76 करोड सॉयल हेल्थ कार्डों का वितरण किया गया है। इस योजना के तहत एक ऑनलाईन सॉयल हेल्थ पोर्टल भी बनाया गया है। जिसके जरिए किसानों को ऑनलाईन उनके खेत की मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी दी जा रही है। जिसके जरिए किसानों को पता चल रहा है कि वे अपने खेत में किस समय किस खाद्य का प्रयोग करें और कौनसी फसल उगाना उनके लिए ज्यादा बेहतर होगी।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-
इस योजना के तहत अबतक गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 4.10 करोड परिवारों को मुफ्त घरेलू गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। ये योजना प्रधानमंत्री के धुवांरहित ग्रामीण भारत की परिकल्पना पर आधारित है। 2019 तक इस योजना का लक्ष्य गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली 5 करोड महिलाओं को रियायती दर पर एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इससे स्वास्थय संबधी विकारों में तो कमी आ ही रही है साथ ही वनों की कटाई को भी कम करने में मदद मिल रही है।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।