पिछले दो दिनों से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक वाजपेयी जी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। उनका इन्फेक्शन पहले से कम हुआ है। परसों सुबह अटल को यूरिन इंफेक्न और किडनी में समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए पूजा पाठ किया जा रहा हैं।
बता दें कि अटल जी को यूरिन इंफेक्शन और किडनी की समस्या है। अटल जी कार्डियोथोरोसिस विभाग के आईसीयू में भर्ती हैं। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है। अटल जी की तबीयत को लेकर कल रात एम्स ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया। एम्स ने इस बुलेटिन में कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत स्थिर है। उन पर दवाओं का असर हो रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी तबीयत पर लगातार नजर बनाए रखे हुए हैं। जब तक इंफेक्शन दूर नहीं हो जाता वो अस्पताल में ही रहेंगे।
93 साल के अटल जी को देखने अस्पताल में लगातार बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं। कल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी एम्स पहुंचे और अटल जी की तबीयत का हाल जाना। परसों पीएम मोदी भी एम्स गए थे और बीजेपी के कई बड़े नेता भी एम्स में अटल जी का हाल लेने पहुंच रहे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए देश भर में पूजा पाठ किए जा रहे हैं। उनके जल्द अच्छे होने के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। दिल्ली अयोध्या, कानपुर में हर जगह अटल जी के लिए उनके चाहने वाले प्रार्थना कर रहे हैं।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।