नई दिल्ली केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया को शुरु से ही काफी महत्व दे रही है। केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के चलते लाभ प्राप्त करने वाले लोगों से शुक्रवार (15 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोगों को डिजिटल क्षेत्र की ओर प्रेरित करने के लिए ही यह कार्यक्रम चलाया गया है। इससे देश में दलाल और बिचौलिये भी परेशान है। उन्होंने कहा कि देश के ग्रामीण इलाकों और महिलाओं को सशक्त करने पर सरकार ने ध्यान केंद्रीत किया है।
पीएम मोदी के कार्यक्रम से एक दिन पहले गुरुवार (14 जून) को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया कि अमीर या गरीब, शहरी या ग्रामीण, युवा या बुढ़े सभी वर्ग के लोगों को डिजिटल प्रौद्योगिकी से फायदा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जून 2018 को ऐसे लोगों से डिजिटल माध्यम से चर्चा करेंगे, जिनके जीवन में डिजिटल इंडिया के कारण बदलाव आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशभर के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियो से बातचीत की थी। मोदी ने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत की थी। उन्होंने इस योजना के बारे में कहा था कि इससे संभावनाओं के नये रास्ते खुले हैं और लोगों को नौकरियां भी मिल रही हैं। लोग अपने कई काम अब डिजिटल रुप से कर सकते है और लोग कर भी रहे है इससे देश के दलाल व बिचौलियों का काम खत्म हो गया है।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।