असम के नौगांव जिले में पुलिस ने एक जोड़े पर हमला करने के आरोप में आठ लोगों को पकड़ा है। यह घटना उस वक्त हुई जब गांववालों ने देखा कि पुरुष महिला के घर में घुसा है। महिला और पुरुष दोनों ही शादीशुदा हैं। पुरुष और महिला पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए गांववालों ने उनके साथ पूरी रात मारपीट की। इसके साथ ही महिला के बाल काटकर उसे गंजा कर दिया गया।
#Assam: Man & woman allegedly thrashed by mob and woman's head tonsured in Nagaon yesterday. Mob accused them of having an affair. Nagaon SP says, "We have taken the incident very seriously. Total 8 persons have been arrested. Request public to not take law into their own hands. pic.twitter.com/j8wXUGz6Vj
असम के नौगांव जिले में पुलिस ने एक जोड़े पर हमला करने के आरोप में आठ लोगों को पकड़ा है। यह घटना उस वक्त हुई जब गांववालों ने देखा कि पुरुष महिला के घर में घुसा है। महिला और पुरुष दोनों ही शादीशुदा हैं। पुरुष और महिला पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए गांववालों ने उनके साथ पूरी रात मारपीट की। इसके साथ ही महिला के बाल काटकर उसे गंजा कर दिया गया।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्जनों पुरुष और महिलाएं उस जोड़े के साथ मारपीट कर रहे हैं और महिला के कपड़े फाड़ने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि वह जोड़ा हमलावरों से उन्हें छोड़ने की अपील कर रहा है। पुलिस ने रविवार तड़के मौके पर पहुंचकर जोड़े को बचाया। पुलिस ने घायल जोड़े को नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।बता दें कि यह देश की कोई पहली घटना नहीं इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती है। इससे पहले भी असम में ऐसी घटनाएं देखने को मिली थीं। इस महीने की शुरुआत में गुवाहाटी के एक युवक की बच्चा चोरी के आरोप में पीटपीटकर हत्या कर दी थी। पिछले सप्ताह गोलपाड़ा जिले में एक बाइक पर जा रहे जोड़े पर करीब 20 लोगों ने हमला कर दिया और कथित तौर पर उनकी जबरन शादी करवा दी।
— ANI (@ANI) June 25, 2018