कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर मिली धमकी के मामले में कार्रवाई की गई। मुंबई पुलिस ने आज मुख्य आरोपी गिरीश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरीश को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दिल्ली और मुंबई पुलिस दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने ही उसे अपनी गिरफ्त में लिया।
ज्वैलरी शॉप में घुसे चोरों को दुकानदार ने जमकर पीटा, video हुआ वायरल
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर मिली धमकी के मामले में कार्रवाई की गई। मुंबई पुलिस ने आज मुख्य आरोपी गिरीश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरीश को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दिल्ली और मुंबई पुलिस दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने ही उसे अपनी गिरफ्त में लिया।प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘भगवान राम के नाम से ट्विटर हैंडल चलाकर, पहले तो मेरा गलत बयान लगाते हो, फिर मेरी बेटी के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हो। कुछ शर्म हो तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो, वरना भगवान राम ही इसका सबक सिखाएंगे तुम जैसे नीच सोच वाले इंसान को। मुंबई पुलिस को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।”प्रियंका की शिकायत के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय भी एक्शन में आया। गृह मंत्रालय ने तीन जुलाई को कहा था, “ट्विटर के जरिए कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को दी गई धमकी के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुंबई पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिस से कहा गया है कि पुलिस उस व्यक्ति की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करे।”प्रियंका की शिकायत और भारी विरोध के बाद गिरिश ने ट्वीट डीलिट कर दिया था। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ट्रोल गैंग सक्रिय है। जो विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाने के लिए भद्दी गालियां और धमकी देता है। ट्रोल के निशाने पर नेता, पत्रकार और बुद्धिजीवी आते रहते हैं।पिछले दिनों ही लखनऊ के पासपोर्ट ऑफिस के द्वारा जब मुस्लिम शख्स अनस सिद्दिकी की पत्नी तन्वी सेठ को पासपोर्ट जारी किया गया तो ट्रोल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी नहीं बख्शा। उन्हें गालियां दी गई। सुषमा ने भी ट्रोल को सबक सिखाने के लिए मुहीम शुरू की। भद्दे कमेंट्स को शेयर करना शुरू किया।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘भगवान राम के नाम से ट्विटर हैंडल चलाकर, पहले तो मेरा गलत बयान लगाते हो, फिर मेरी बेटी के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हो। कुछ शर्म हो तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो, वरना भगवान राम ही इसका सबक सिखाएंगे तुम जैसे नीच सोच वाले इंसान को। मुंबई पुलिस को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।”
प्रियंका की शिकायत के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय भी एक्शन में आया। गृह मंत्रालय ने तीन जुलाई को कहा था, “ट्विटर के जरिए कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को दी गई धमकी के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुंबई पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिस से कहा गया है कि पुलिस उस व्यक्ति की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करे।”
क्या अपने बेटे एक इशारे पर 11 लोगों ने लगाया मौत को गले?
प्रियंका की शिकायत और भारी विरोध के बाद गिरिश ने ट्वीट डीलिट कर दिया था। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ट्रोल गैंग सक्रिय है। जो विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाने के लिए भद्दी गालियां और धमकी देता है। ट्रोल के निशाने पर नेता, पत्रकार और बुद्धिजीवी आते रहते हैं।
पिछले दिनों ही लखनऊ के पासपोर्ट ऑफिस के द्वारा जब मुस्लिम शख्स अनस सिद्दिकी की पत्नी तन्वी सेठ को पासपोर्ट जारी किया गया तो ट्रोल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी नहीं बख्शा। उन्हें गालियां दी गई। सुषमा ने भी ट्रोल को सबक सिखाने के लिए मुहीम शुरू की। भद्दे कमेंट्स को शेयर करना शुरू किया।
बुराड़ी में 11 मौतों के मामले में CCTV से हुआ ये बड़ा खुलासा