रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 500 पेगासस एडिशन की ऑनलाइन बुकिंग कल ही यानि 25 जुलाई 2018 को शाम 4 बजे ओपन की थी और भारत में लिए अलॉट की गई सभी 250 यूनिट बाइक महज़ 3 मिनट से भी कम समय में बिक गईं। यह कंपनी का रिकॉर्ड 178 सेकंड का समय है। रॉयल एनफील्ड ने दुनियाभर में बेचने के लिए मोटरसाइकल की सिर्फ 1000 यूनिट ही बनाई हैं।
8 august को इन खूबियों से धमाल मचाने आ रहा है Xiaomi Mi A2
इतिहास के पन्नों से रॉयल एनफील्ड ने एक हिस्सा उठाया है और उसे नई मोटरसाइकल के ज़रिए पेश किया है। रॉयल एनफील्ड ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इस्तेमाल हुई कंपनी की Flying Flea मोटरसाइकल से प्रेरित होकर Classic 500 का Pegasus limited edition पेश किया है। Flying Flea कहे जाने वाले British paratroopers इस तरह की मोटरसाइकल का इस्तेमाल किया करते थे।
Twitter ने बदली पॉलिसी, अब 3 घंटे में होंगे सिर्फ इतने Tweet
क्लासिक 500 पेगासस Legendary RE/WD 125 मोटरसाइकल से प्रेरित होकर बनाई गई है। रॉयल एनफील्ड ने इस मोटरसाइकल का उत्पादन कंपनी की यूनाइटेड किंगडम स्थित अंडरग्राउंड फैसिलिटी में वर्ल्ड वॉर-2 के समय किया था। बाइक के साथ दो कलर – सर्विस ब्राउन और ऑलिव ड्रैब ग्रीन मुहैया कराए गए हैं। बाइक की टंकी पर यूनीक सीरीज़ नंबर छपा होगा। रॉयल एनफील्ड के पास असली फ्लाइंग फ्ली मोटरसाइकल कंपनी के आधिकारिक कलेक्शन में रखी हुई है।
वाहन ग्राहकों के लिए खुशखबरी, GST प्रतिशत में कटौती…