समाज के बहुत से लोग अंधविश्वास में विश्वास करते है। कई बार यह अंधविश्वास खतरनाक साबित होता है। इस बार अंधविश्वास का मामला पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सामने आया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने 14 वर्षीय लड़की के गले में से नौ सिलाई मशीन की सुइयां निकालीं। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि लड़की अपारुपा विश्वास नादिया जिले के कृष्णनगर की रहने वाली है।
बुराड़ी में 11 मौतों के मामले में CCTV से हुआ ये बड़ा खुलासा
समाज के बहुत से लोग अंधविश्वास में विश्वास करते है। कई बार यह अंधविश्वास खतरनाक साबित होता है। इस बार अंधविश्वास का मामला पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सामने आया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने 14 वर्षीय लड़की के गले में से नौ सिलाई मशीन की सुइयां निकालीं। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि लड़की अपारुपा विश्वास नादिया जिले के कृष्णनगर की रहने वाली है।भाषा के मुताबिक, एनआरएस के एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है पता चला था कि 9 सुइयों को लड़की के गले में बाहर से डाला गया था। शुरुआत में डॉक्टरों को लगा कि लड़की ने इन सुइयों को निगल लिया होगा। कहा जा रहा है कि लड़की के गले में 9 सुइयां तंत्र मंत्र के चलते उसके गले में डाली गई थी।खबरों के मुताबिक दिल्ली में कुछ दिन पहले अंधविश्वास के चलते दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 11 लोगों ने एक साथ फांसी लगा ली थी। यह परिवार बुराडी में भाटिया परिवार के नाम से जाना जाता था।