भारत के नेशनल गेम हॉकी का पुरुष हॉकी विश्व कप इस बार भारत के भुवनेश्वर में इसी साल 28 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयेजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में 16 देश भाग लेंगे। 1982 और 2010 के बाद इस टूर्नामेंट का तीसरी बार भारत में आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट की तैयारी जोरो-शोरो से हो रही है। इन्ही तैयारियों मे से एक है टूर्नामेंट के लिए थीम गाना। हिंदी सिनेमा की यादगार जोड़ी गुलजार और एआर रहमान, इस बार पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए टाइटल सांग तैयार कर रही हैं। इस थीम गाने के बोल हैं-‘जय हिंद, जय इंडिया’। इसे गुलजार ने लिखा है और रहमान ने इसकी धुन तैयार करने की जिम्मेदारी संभाली है।
जम्मू-कश्मीर में बढ़ते आतंकियो के खौफ से पुलिसकर्मियों ने दिये इस्तीफे
 
					 
							 
			 
                                 
                             