कुछ लोग सिर्फ कमरे में प्रवेश करते ही दूसरो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं क्योंकि वो काफी अच्छा स्मेल करते हैं। उनसे आ रही खुशबु सबको पसंद आती है और हम सब सोचते हैं कि यह कुछ सुपर महंगे परफ्यूम का कमाल है या शायद उन्होंने बहुत ज्यादा परफ्यूम लगाया हुआ है। लेकिन जब आप वही परफ्यूम खरीदते हैं और इसे लगाते हैं, तो परिणाम वही नहीं होता है। आप इससे काफी परेशान होते होंगे और खर्च किए पैसा बर्बाद हो गए ऐसा भी लगता होगा।
तो ऐसा आपने क्या गलत किया कि आप पर वह परफ्यूम नहीं जचा?
सभी परफ्यूम हर किसी के अनुरूप नहीं होते हैं और कभी-कभी आप उन्हें यूज़ करने के तरीके में बहुत अंतर कर देते हैं। परफ्यूम का सबसे अच्छा उपयोग करने के लिए एक सही तरीका होता है।
रहमान और गुलजार की जोड़ी हॉकी के लिए आएगी साथ
कुछ लोग सिर्फ कमरे में प्रवेश करते ही दूसरो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं क्योंकि वो काफी अच्छा स्मेल करते हैं। उनसे आ रही खुशबु सबको पसंद आती है और हम सब सोचते हैं कि यह कुछ सुपर महंगे परफ्यूम का कमाल है या शायद उन्होंने बहुत ज्यादा परफ्यूम लगाया हुआ है। लेकिन जब आप वही परफ्यूम खरीदते हैं और इसे लगाते हैं, तो परिणाम वही नहीं होता है। आप इससे काफी परेशान होते होंगे और खर्च किए पैसा बर्बाद हो गए ऐसा भी लगता होगा।तो ऐसा आपने क्या गलत किया कि आप पर वह परफ्यूम नहीं जचा?सभी परफ्यूम हर किसी के अनुरूप नहीं होते हैं और कभी-कभी आप उन्हें यूज़ करने के तरीके में बहुत अंतर कर देते हैं। परफ्यूम का सबसे अच्छा उपयोग करने के लिए एक सही तरीका होता है।परफ्यूम लगाने के दौरान आप ये चीजें गलत कर रहे हैं-सीधे अपने कपड़ों पर परफ्यूम छिड़काव करना एक बिल्कुल ही गलत तरीका है। यदि आप ऐसा करते हैं, तो खुशबु लंबे समय तक नहीं टिकती है ।-परफ्यूम को डायरेक्ट कपड़ो पर लगाने से आपके कपड़ों पर भी उनके निशान पड़ जाते हैं।-परफ्यूम लगाने के दौरान अपनी त्वचा को गीला करना बहुत ही सामान्य सी गलती है जो हर कोई करता है।-परफ्यूम छिड़कते हुए आपके शरीर और स्प्रे के बीच पांच से सात सेंटीमीटर की दूरी होनी चाहिए। लेकिन साथ ही अगर परफ्यूम को यूज़ करते हुए बहुत दूर रखते हैं, तो भी आप बहुत सारे परफ्यूम को बर्बाद ही कर देंगे।-परफ्यूम को आपकी नर्व(नस) पर धीरे-धीरे डब किया जाना चाहिए क्योंकि नर्व ऐसी जगह है जहां शरीर अतिरिक्त गर्मी उत्पन्न करता है जो सुगंध को तेज कर सकता है। उदाहरण के लिए, अपनी कलाई, कॉलर हड्डी पर लगाने से अच्छी खुशबु आती है।