हाल ही में, विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अकबर के इस्तीफे देने के फैसले पर प्रिया रमानी ने ट्वीट का लिखा है कि अकबर के इस्तीफे देने से उनपर लगे सभी आरोप सही साबित होते है। ”मुझे उस दिन का इंतजार है। जब मुझे अदालत में न्याय मिलेगा। आपको बता दें कि प्रिया रमानी ही वह पहली महिला हैं, जिन्होंने एमजे अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। खबरों के अनुसार, अकबर ने अपने पद से इस्तीफा पीएम नरेंद्र मोदी के कहने पर लिया है।
https://twitter.com/priyaramani/status/1052524253621440512
हाल ही में, विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अकबर के इस्तीफे देने के फैसले पर प्रिया रमानी ने ट्वीट का लिखा है कि अकबर के इस्तीफे देने से उनपर लगे सभी आरोप सही साबित होते है। ”मुझे उस दिन का इंतजार है। जब मुझे अदालत में न्याय मिलेगा। आपको बता दें कि प्रिया रमानी ही वह पहली महिला हैं, जिन्होंने एमजे अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। खबरों के अनुसार, अकबर ने अपने पद से इस्तीफा पीएम नरेंद्र मोदी के कहने पर लिया है।एमजे अकबर ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह मंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। वह अपने खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों को निजी हैसियत से चुनौती देंगे। उन्होंने कहा, ”मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभारी हूं जिन्होंने मुझे देश की सेवा करने का मौका दिया।” खबरों की माने तो आने वाले चुनावों में पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे इसी को ध्यान में रखते हुए अकबर से इस्तीफा लिया गया है। करीब 20 महिलाओं ने पत्रकार प्रिया रमानी का साथ देने की बात कही थी।कौन हैं प्रिया रमानीप्रिया रमानी लंबे समय से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने कई समाचार एजेंसी जैसे इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस आदि में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के लिए भी काम किया है। प्रिया अतंरराष्ट्रीय फैशन मैगजीन कॉस्मोपॉलिटन की संपादक भी रह चुकी हैं। वह मिंट अखबार में भी फीचर संपादक रह चुकी हैं। इसके अलावा वह किताबों की दुनिया में मशहूर पब्लिशिंग हाउस जगरनॉट की भी संपादक रही हैं।प्रिया बेंगलुरु की रहने वाली हैं और उन्होंने वहीं के एक पत्रकार समर से शादी की है। प्रिया के पति समर हलारनकर डाटा स्टोरी करने के लिए मशहूर वेबसाइट इंडिया स्पेंड में संपादक है। प्रिया और समर की एक बेटी भी है। प्रिया सिंगर बॉब मार्ले की बहुत बड़ी फैन हैं। खाली समय में उन्हें किताबें पढ़ने का शौक है और उनकी सबसे पसंदीदा किताबों में बोटमैन, शैडोलाइन जैसी किताबें हैं।
एमजे अकबर ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह मंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। वह अपने खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों को निजी हैसियत से चुनौती देंगे। उन्होंने कहा, ”मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभारी हूं जिन्होंने मुझे देश की सेवा करने का मौका दिया।” खबरों की माने तो आने वाले चुनावों में पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे इसी को ध्यान में रखते हुए अकबर से इस्तीफा लिया गया है। करीब 20 महिलाओं ने पत्रकार प्रिया रमानी का साथ देने की बात कही थी।
#MJAkbar resigns from his post of Minister of State External Affairs MEA. pic.twitter.com/dxf4EtFl5P
— ANI (@ANI) October 17, 2018