मीटू आन्दोलन के चलते एक बार फिर से देश के पूर्व केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगा है। इस बार आरोप अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय पत्रकार ने लगाया है। आरोप लगाने वाली इस महिला पत्रकार का नाम पल्लवी गोगोई है और ये नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) में चीफ बिजनेस रिपोर्टर हैं। उन्होंने ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ अखबार में अपने साथ हुई पूरी घटना का ज़िक्र किया है। हालांकि एमजे अकबर के वकील ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है।
पल्लवी गोगोई ने इस पोस्ट में लिखा है कि यह घटना उस समय की है। जब उनकी उम्र 22 साल थी और वह ‘एशियन एज’ अखबार में काम करती थी और एमजे अकबर उस समय इस अख़बार के एडिटर-इन-चीफ हुआ करते थे। पल्लवी के मुताबिक़ ये घटना साल 1994 की है।
Those before me have given me the courage to reach into the recesses of my mind and confront the monster that I escaped from decades ago. Together, our voices tell a different truth @TushitaPatel @SuparnaSharma @priyaramani @ghazalawahab
My story https://t.co/DG5dT7TEUU
मीटू आन्दोलन के चलते एक बार फिर से देश के पूर्व केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगा है। इस बार आरोप अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय पत्रकार ने लगाया है। आरोप लगाने वाली इस महिला पत्रकार का नाम पल्लवी गोगोई है और ये नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) में चीफ बिजनेस रिपोर्टर हैं। उन्होंने ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ अखबार में अपने साथ हुई पूरी घटना का ज़िक्र किया है। हालांकि एमजे अकबर के वकील ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है।पल्लवी गोगोई ने इस पोस्ट में लिखा है कि यह घटना उस समय की है। जब उनकी उम्र 22 साल थी और वह ‘एशियन एज’ अखबार में काम करती थी और एमजे अकबर उस समय इस अख़बार के एडिटर-इन-चीफ हुआ करते थे। पल्लवी के मुताबिक़ ये घटना साल 1994 की है।गोगोई ने लिखा है कि मैं उनकी भाषा शैली से काफी प्रभावित थी। मैं सोचती थी कि काश मैं भी ऐसा लिखूं। लिहाजा मैं उनका काफी सम्मान करती थी। ऐसे में उनकी गालियों को भी मैं सह लेती थी।सिर्फ 23 साल की उम्र में गोगोई को अखबार में ओपिनियन पेज का एडिटर बना दिया गया। लेकिन उनका कहना है कि इसके लिए उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। उस दिन को याद करते हुए उन्होंने लिखा है। ”अकबर ने मेरी तारीफ की, लेकिन अचानक ही उसने मुझे किस कर लिया। मैं बेहद डर गई…. मैं शर्मिंदा हो गई।”गोगोई के साथ इसी तरह की कई घटनाये हुए थी। दूसरी घटना ताज होटल में हुई तो तीसरी बार जयपुर में इस तरह का वर्ताव गोगोई के साथ किया गया। आपको बता दें कि एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आरोपों के बाद उन्हें मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था। मीटू कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने अपनी सफाई देने के बाद कानूनी रास्ता अपनाया है।
— Pallavi Gogoi (@pgogoi) November 1, 2018