मुंबई: बॉलीवुड की आइटम गर्ल और हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान और अभिनेता अर्जुन कपूर का इश्क किसी से छुपा नहीं है। दोनों को कुछ दिन पहले एक साथ पार्टी में देखा गया था। जिसकी बाद पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों एक दूसरे के काफी करीब बैठे हुए थे। वहीं पार्टी में मलाइका के साथ उनकी की बेस्ट फ्रेंड्स करीना कपूर खान, अमृता सिंह, सीमा खान, सोफी चौधरी भी पार्टी में मौजूद थीं।
आपको बता दें कि इन दिनों मलाइका और अर्जुन के अफेयर की चर्चा खूब हो रही हैं। अर्जुन कपूर अपने से 12 साल बड़ी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से आजकल इश्क फरमा रहे हैं। हाल ही में दोनों सितारे शुक्रवार रात जूहू के एक रेस्टोरेंट मेंडिनर के लिए पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही दोनों सितारे बाहर निकले तो इन पर मीडिया कैमरों की नजर पड़ी। जैसे ही अर्जुन कपूर ने मीडिया को बाहर देखा तो वह अपना मुंह मीडिया से छुपाकर वहां से भागते नज़र आए।
आपको जानकर हैरानी होगी कि अर्जुन ने मास्क से अपना इसले चेहरा छुपा लिया और फोटोग्राफर्स को तस्वीरें लेने से मना करने लगे। आपको बता दें कि अर्जुन ने अपना चेहरा इस वजह से नहीं चुपाया था कि वह मलाइका के साथ हैं बल्कि वह आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत के लिए अपना लुक किया को नही दिखाना चाहते थे।