मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का मंगलवार यानी आज निधन हो गया है। अन्य मीडिया खबरों की माने तो वे कोलकाता से स्टेज शो करके लौट रहे थे उसी समय अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया जिसके चलते उन्होंने आज नानावटी अस्पताल में अपनी जिंदगी की आखिरी सांसे ली। मोहम्मद अजीज महज 64 साल के थे। अजीज ने 80 और 90 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों को आवाज दी है।
Veteran singer Mohammad Aziz passes away in Mumbai's Nanavati Hosptial.More details awaited pic.twitter.com/AMTA5oh4Nb
मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का मंगलवार यानी आज निधन हो गया है। अन्य मीडिया खबरों की माने तो वे कोलकाता से स्टेज शो करके लौट रहे थे उसी समय अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया जिसके चलते उन्होंने आज नानावटी अस्पताल में अपनी जिंदगी की आखिरी सांसे ली। मोहम्मद अजीज महज 64 साल के थे। अजीज ने 80 और 90 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों को आवाज दी है।कॉमेडियन जॉनी लिवर के भाई जिम्मी ने फेसबुक पर इस दुखद घटना को शयेर किया। खबरों के मुताबिक उन्होंने बताया कि सोमवार रात उनका (अजीज) कोलकाता प्रोग्राम में था। मंगलवार दोपहर वह जब मुंबई एयरपोर्ट पर आए तो उनकी तबीयत खराब हो गई। कैब में बैठने के बाद उन्होंने ड्राइवर से कहा कि वे ठीक नहीं महसूस कर रहे हैं। फिर उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।अजीज, साल 1982 में मुंबई आए तो उन्हें पहला ब्रेक सपन जगमोहन ने दिया था। 2 जुलाई 1954 को कलकत्ता में जन्मे अजीज आज भी अपने 150 साल पुराने घर में रहते थे जो उनके ग्रेट ग्रैंड फादर का है। अजीज ने हिंदी के अलावा उड़िया और बंगला भाषा में भी कई हिट गीत गाए हैं। उनका गाया सुपरहिट गीत ‘मय से ना मीना से’ दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ था।
— ANI (@ANI) November 27, 2018