बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शुक्रवार यानी आज सुबह गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। आपको बता दे कि शादी के बाद पहली बार ये न्यूलीवेड कपल बप्पा का आशीर्वाद लेने मंदिर गया। इस कपल के साथ उनकी फैमिली भी बप्पा के दर्शन करने मंदिर पंहुची।
फोटो को देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते है कि ये कपल एक दूसरे के साथ बेहद खुश है। दोनों ने ही लाइट कलर के आउटफिट पहने हुए थे। रणवीर ने क्रीम कलर के कुर्ते पायजामे को जैकेट के साथ टीमअप किया। तो वहीं, दीपिका ने लाइट ग्रे कलर का अनारकली सूट पहना और लॉन्ग ईयरिंग्स, लाल चूड़ा, माथे पर सिंदूर लगाए न्यूली ब्राइड लुक में नजर आईं।
https://twitter.com/TeamDeepikaMY/status/1068415690443448320
बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शुक्रवार यानी आज सुबह गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। आपको बता दे कि शादी के बाद पहली बार ये न्यूलीवेड कपल बप्पा का आशीर्वाद लेने मंदिर गया। इस कपल के साथ उनकी फैमिली भी बप्पा के दर्शन करने मंदिर पंहुची।फोटो को देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते है कि ये कपल एक दूसरे के साथ बेहद खुश है। दोनों ने ही लाइट कलर के आउटफिट पहने हुए थे। रणवीर ने क्रीम कलर के कुर्ते पायजामे को जैकेट के साथ टीमअप किया। तो वहीं, दीपिका ने लाइट ग्रे कलर का अनारकली सूट पहना और लॉन्ग ईयरिंग्स, लाल चूड़ा, माथे पर सिंदूर लगाए न्यूली ब्राइड लुक में नजर आईं।आपको बता दे कि इटली में 14-15 नवंबर को दीपवीर की डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। इन दिनों कपल रिसेप्शन पार्टियों में बिजी है। शादी को दो हफ्ते हो गये है लेकिन इनकी शादी का सेलिब्रेशन अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहला रिसेप्शन बेंगलुरु में हुआ। फिर 28 नवंबर को मुंबई में। अब 1 दिसंबर को कपल फिल्मी सितारों को रिसेप्शन पार्टी देगा। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारों का मेला लगने वाला है।