पीएनबी घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी। सीबीआई की मांग पर इंटरपोल ने ये नोटिस जारी किया है। खबरों की माने तो चोकसी ने एंटीगुआ सरकार के कॉमनवेल्थ एग्रीमेंट के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस एग्रीमेंट के तहत भारत और एंटीगुआ में प्रत्यर्पण संधि न होने के बावजूद चोकसी को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।
Interpol issues Red Corner Notice against Mehul Choksi, on request of CBI pic.twitter.com/JLaSC5MZu2
पीएनबी घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी। सीबीआई की मांग पर इंटरपोल ने ये नोटिस जारी किया है। खबरों की माने तो चोकसी ने एंटीगुआ सरकार के कॉमनवेल्थ एग्रीमेंट के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस एग्रीमेंट के तहत भारत और एंटीगुआ में प्रत्यर्पण संधि न होने के बावजूद चोकसी को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।चोकसी पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ो का लोन लेकर भारत से भाग गया था। साथ ही, आपको बता दे कि भारत के साथ 2001 में एंटीगुआ के मंत्री ने यह करार किया था। इसे ‘कॉमनवेल्थ कंट्रीज अमेंडमेंट ऑर्डर’ के नाम से जाना जाता है। कॉमनवेल्थ देशों के साथ यह करार होने के बाद भारत और एंटीगुआ प्रत्यर्पण के दायरे में स्वतः आ जाते हैं। एंटीगुआ के अटॉर्नी जनरल ऑफिस ने यह जानकारी दी है। इस बाबत स्थानीय सरकार को पक्षकार बनाते हुए चोकसी की ओर से नोटिस जारी किया गया है।आपको बता दे कि मेहुल चोकसी के साथी दीपक कुलकर्णी को हाल में कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। दीपक कुलकर्णी हांगकांग से भारत आ रहा था, जिस समय उसे गिरफ्तार किया गया था। कुलकर्णी को पीएमएल एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों की मानें, दीपक ही हांगकांग में मेहुल चोकसी का पूरा बिजनेस संभालता था। यहां तक कि वह चोकसी की किसी फर्जी कंपनी का डायरेक्टर भी था। सीबीआई और ईडी की तरफ से दीपक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, तभी से उसकी तलाश चल रही थी।
— ANI (@ANI) December 13, 2018