आम आदमी पार्टी(आप) नेता और पूर्व बैंकर मीरा सान्याल का शुक्रवार को निधन हो गया। ‘आप’ के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर मीरा सान्याल के निधन की जानकारी दी गई। खबरों की माने तो, 57 साल की मीरा पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। आपको बता दे कि वह रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड(आरबीएस) की प्रमुख रही थीं। उनका जन्म केरल के कोच्चि शहर में हुआ था।
— AAP (@AamAadmiParty) January 11, 2019
मीरा सान्याल 30 साल तक बैंकिंग सेक्टर में रहने के बाद साल 2013 में वह आप से जुड़ गई थी। वह 2014 के लोकसभा चुनावों में मुंबई दक्षिण सीट से उतरी थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उनका काफी नाम था। आप के नेताओं जैसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया।
अमेरिका की पहली हिन्दू सांसद तुलसी गेबार्ड 2020 में लड़ेंगी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
इतना ही नहीं, बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर शोक प्रकट किया।
Shocked and saddened by the sudden demise of #MeeraSanyal. Had met her a few times. She was a very graceful and learned lady. May her soul rest in peace.🙏 pic.twitter.com/3ZxuzjWKPk
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 11, 2019
