पंजाब नेशनल बैंक में हुए करोड़ो रुपए के घोटाले मामले में आरोपी मेहुल चोकसी को अब भारत लाना मुश्किल हो सकता है। दरअसल मेहुल ने भारतीय नागरिकता छोड़ते हुए अपना भारतीय पासपोर्ट एंटीगुआ हाईकमीशन में जमा कर दिया है। अब इसी आधार पर मेहुल को भारत में लाना थोडा और मुश्किल हो जाएगा।
खबरों के अनुसार, मेहुल चोकसी ने पासपोर्ट नंबर जेड 3396732 कैंसिल्ड बुक्स के साथ जमा कराया गया है। साथ ही, मेहुल चोकसी को भारतीय नागरिकता छोड़ने के लिए 177 अमेरिकी डॉलर का ड्राफ्ट जमा करना पड़ा है। बता दे कि इस मामले में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित नारंग ने गृह मंत्रालय को जानकारी दे दी है। मेहुल चोकसी ने भारतीय नागरिकता छोड़ने के लिए जो फॉर्म भरा है, उसमें अपना नया पता जौली हार्बर सेंटर मार्कस एंटीगुआ लिखा है।
बीजेपी विधायक ने कहा- मायावती न तो पुरुष है और न ही महिला
पंजाब नेशनल बैंक में हुए करोड़ो रुपए के घोटाले मामले में आरोपी मेहुल चोकसी को अब भारत लाना मुश्किल हो सकता है। दरअसल मेहुल ने भारतीय नागरिकता छोड़ते हुए अपना भारतीय पासपोर्ट एंटीगुआ हाईकमीशन में जमा कर दिया है। अब इसी आधार पर मेहुल को भारत में लाना थोडा और मुश्किल हो जाएगा।खबरों के अनुसार, मेहुल चोकसी ने पासपोर्ट नंबर जेड 3396732 कैंसिल्ड बुक्स के साथ जमा कराया गया है। साथ ही, मेहुल चोकसी को भारतीय नागरिकता छोड़ने के लिए 177 अमेरिकी डॉलर का ड्राफ्ट जमा करना पड़ा है। बता दे कि इस मामले में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित नारंग ने गृह मंत्रालय को जानकारी दे दी है। मेहुल चोकसी ने भारतीय नागरिकता छोड़ने के लिए जो फॉर्म भरा है, उसमें अपना नया पता जौली हार्बर सेंटर मार्कस एंटीगुआ लिखा है।खबरों की माने तो, पीएनबी घोटोले के बाद हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी और उसका भाई नीरव मोदी देश छोड़कर फरार हो गए थे। मामले की जांच कर रही ईडी और सीबीआई की टीम ने अब-तक साढ़े चार हजार करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है। चोकसी और मोदी के खिलाफ आर्थिक भगोड़ा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।क्या है मामलाआपको बता दें कि नीरव मोदी, उनके मामा मेहुल चौकसी और उनसे जुड़ी कंपनियों पर पीएनबी से 12,717 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, उसका कारोबार अमेरिका, यूरोप, पश्चिम एशिया और भारत सहित कई देशों में फैला है। उसने अपनी मौजूदा स्थिति के लिए नकदी और सप्लाइ चेन में दिक्कतों को जिम्मेदार बताया है। अदालत में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार कंपनी ने 10 करोड़ डालर की आस्तियों व कर्ज का जिक्र किया है।
खबरों की माने तो, पीएनबी घोटोले के बाद हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी और उसका भाई नीरव मोदी देश छोड़कर फरार हो गए थे। मामले की जांच कर रही ईडी और सीबीआई की टीम ने अब-तक साढ़े चार हजार करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है। चोकसी और मोदी के खिलाफ आर्थिक भगोड़ा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
कांग्रेस के टिकट पर भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ सकती है करीना कपूर खान