बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज यानी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही, उन्होंने गांधी परिवार से कई सवाल भी किये। आपको बता दे कि आज लंदन के एक प्रॉपर्टी के मामले में रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। ईडी वाड्रा से पूछताछ कर रही है।
संबित पात्रा ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा ने 2009 के पंट्रोलियम डील और डिफेंस डील के जरिए दलाली की है। यूपीए 1 की सरकार में यह घोटाला किया गया था। जबकि इसमें दलाली का पैसा सिंटेक इंटरनेशनल को मिला है। संजय भंडारी वाड्रा के सहयोगी हैं और यह कंपनी भंडारी की है। वहीं, पेट्रोलियम डील में भी वाड्रा को लाखों पाउंड की दलाली मिली।
इस कॉन्फ्रेंस के जरिये संबित पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वाड्रा की लंदन में करोड़ों रुपये की कई संपत्तियां हैं। कांग्रेस दफ्तर के बाहर दो अपराधियों के पोस्टर लगे हैं। राहुल गांधी अपराधी नंबर वन और वाड्रा अपराधी नंबर टू हैं। भ्रष्टाचार कांग्रेस का एजेंडा है और मोदी जी की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है।
संबित पात्रा ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि आखिर वाड्रा ने रोडपति से करोड़पति तक का सफर कैसे तय किया? उन्होंने अवैध तरीके से संपत्तियां खरीदी है। वहीं 2008 में वाड्रा ने दिल्ली में भी एक संपत्ति खरीदी थी। आज लंदन में उनकी एक नहीं दो नहीं कई महंगी-महंगी प्रॉपर्टी है। ये प्रॉपर्टीज उन्होंने कहां से खरीदी उनका जवाब हमे चाहिए। इतना ही नहीं, संबित ने कहा कि जिसके पास एक लाख रुपए नहीं थे अपनी कंपनी खोलने के लिए उसके पास इतना पैसा कहा से आया जो वो रोडपति से करोड़पति बन गया।
बराबरी का हक मेट्रो में क्यों नहीं? महिलाएं क्यों बन रही हैं दया का पात्र !
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज यानी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही, उन्होंने गांधी परिवार से कई सवाल भी किये। आपको बता दे कि आज लंदन के एक प्रॉपर्टी के मामले में रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। ईडी वाड्रा से पूछताछ कर रही है।संबित पात्रा ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा ने 2009 के पंट्रोलियम डील और डिफेंस डील के जरिए दलाली की है। यूपीए 1 की सरकार में यह घोटाला किया गया था। जबकि इसमें दलाली का पैसा सिंटेक इंटरनेशनल को मिला है। संजय भंडारी वाड्रा के सहयोगी हैं और यह कंपनी भंडारी की है। वहीं, पेट्रोलियम डील में भी वाड्रा को लाखों पाउंड की दलाली मिली।इस कॉन्फ्रेंस के जरिये संबित पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वाड्रा की लंदन में करोड़ों रुपये की कई संपत्तियां हैं। कांग्रेस दफ्तर के बाहर दो अपराधियों के पोस्टर लगे हैं। राहुल गांधी अपराधी नंबर वन और वाड्रा अपराधी नंबर टू हैं। भ्रष्टाचार कांग्रेस का एजेंडा है और मोदी जी की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है।संबित पात्रा ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि आखिर वाड्रा ने रोडपति से करोड़पति तक का सफर कैसे तय किया? उन्होंने अवैध तरीके से संपत्तियां खरीदी है। वहीं 2008 में वाड्रा ने दिल्ली में भी एक संपत्ति खरीदी थी। आज लंदन में उनकी एक नहीं दो नहीं कई महंगी-महंगी प्रॉपर्टी है। ये प्रॉपर्टीज उन्होंने कहां से खरीदी उनका जवाब हमे चाहिए। इतना ही नहीं, संबित ने कहा कि जिसके पास एक लाख रुपए नहीं थे अपनी कंपनी खोलने के लिए उसके पास इतना पैसा कहा से आया जो वो रोडपति से करोड़पति बन गया।कांग्रेस मुख्यालय से राहुल, प्रियंका और वाड्रा के पोस्ट हटाए जाने पर पात्रा ने कहा कि कांग्रेस रंगे हाथ पकड़ी गई, इसलिए पास्टर हटाए गए। लेकिन अब इस ‘बेल परिवार’ का पोस्ट तो देश की जनता के दिल में छप चुका है। पूरा देश राहुल गांधी के जीजा के बारे में बखूबी जानता है।
कांग्रेस मुख्यालय से राहुल, प्रियंका और वाड्रा के पोस्ट हटाए जाने पर पात्रा ने कहा कि कांग्रेस रंगे हाथ पकड़ी गई, इसलिए पास्टर हटाए गए। लेकिन अब इस ‘बेल परिवार’ का पोस्ट तो देश की जनता के दिल में छप चुका है। पूरा देश राहुल गांधी के जीजा के बारे में बखूबी जानता है।
Congress has put posters of criminals Rahul Gandhi & Robert Vadra outside its office: Dr. @sambitswaraj https://t.co/jh8dXAWmOu
— BJP LIVE (@BJPLive) February 6, 2019