By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saturday, 28 Mar 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > पुलवामा आतंकी हमला: मोदी सरकार का कश्मीरी अलगाववादियों को झटका, छीनी सभी सुरक्षा
देशहोम

पुलवामा आतंकी हमला: मोदी सरकार का कश्मीरी अलगाववादियों को झटका, छीनी सभी सुरक्षा

Jyoti Chaudhary
Last updated: February 17, 2019 3:28 pm
Jyoti Chaudhary
Share
Pulwama Attack, Kashmiri separatists, Mirwaiz Umar Farooq, Shabir Shah, Abdul Ghani Bhat, Hashim Qureshi, Bilal Lone, Withdraw Security
Photo ; Twitter
SHARE

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने आज यानी रविवार को कई अलगाववादियों को दी जाने वाली सरकारी सुरक्षा को छीन लिया गया है। इन अलगाववादी नेताओं में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता मीरवाइज़ उमर फारूक, अब्दुल ग़नी बट्ट, बिलाल लोन, हाशिम कुरैशी, शब्बीर शाह शामिल हैं, जिनकी सुरक्षा को वापस लिया गया है।

इसकी जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी है। खबरों की माने तो ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन मीरवाईज मौलवी उमर फारुक, प्रो अब्दुल गनी बट, बिलाल गनी लोन, शब्बीर शाह और हाशिम कुरैशी को प्रदान की गई सुरक्षा व सुरक्षा वाहन और अन्य सुविधाएं वापस ली जाती हैं। इसके अलावा अगर कोई अन्य सरकारी सुविधा भी इनको प्राप्त है तो वह भी हटाई जाएगी।

J&K Govt: We are issuing orders withdrawing all security & any govt facilities provided to separatist leaders-Mirwaiz Umar Farooq, Abdul Ghani Bhat, Bilal Lone, Hashim Qureshi & Shabir Shah. All security & any vehicles provided to them will stand withdrawn by today evening.

— ANI (@ANI) February 17, 2019

मीरवाईज मौलवी उमर फारूक और प्रो अब्दुल गनी बट ने राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लिए जाने पर कहा कि हमने कभी सुरक्षा नहीं मांगी थी। अगर इसे हटाया जाता है तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। इस सुरक्षा को भारतीय एजेंसियां कश्मीर की आजादी पसंद तंजीमों और उनके नेताओं को बदनाम करने के लिए ही इस्तेमाल करती हैं। राज्य सरकार ने खुद ही हम पर खतरे का आकलन कर सुरक्षा दी थी। इसके जरिए हमारी गतिविधियों की निगरानी की जाती थी। अच्छा हो गया है,अब हम आजादी से चल फिर सकेंगे।

Srinagar: Visuals from outside Separatist Abdul Ghani Bhat's office&residence after J&K admin withdraws security, Bhat says, 'Security was provided by state govt, I don't need it. My security is Kashmiri ppl. There are chances of war b/w Pak&India.Let them address war issue first pic.twitter.com/uiK5W5sknh

— ANI (@ANI) February 17, 2019

वही खबरों के अनुसार, बीते एक दशक के दौरान सरकारी खजाने से राज्य में सक्रिय अलगाववादियों की सुरक्षा पर करीब 15 करोड़ खर्च हुए हैं। यह राशि अलगाववादियों को प्रदान किए जाने वाले सुरक्षाकर्मियों, एस्कार्ट, वाहन व अन्य सुविधाओं पर खर्च हुई है। मीरवाईज मौलवी उमर फारुक की सुरक्षा पर ही छह करोड़ की राशि खर्च हुई है। इसमें से 1.27 करोड़ उनके साथ अटैच पुलिस एस्कार्ट पर हुए हैं जबिक उनके घर पर तैनात सुरक्षा गार्द पर 5.06 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। प्रो अब्दुल गनी बट की सुरक्षा पर बीते एक दशक में 2.34 करोड़ की राशि खर्च हुई है, जबकि बिलाल गनी लोन की सुरक्षा पर इस दौरान 1.65 करोड़ और हाशिम कुरेशी की सुरक्षा पर भी करीब डेढ़ करोड़ खर्च किए गए हैं।

पीएम मोदी बोले- सभी देशवासियों की तरह मेरे दिल में भी आग है

बता दें कि पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ की टुकड़ी पर किए गए फिदायीन हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले को लेकर देश भर में गम और गुस्से का माहौल है। हर तरफ यही मांग है कि जवानों की शहादत का बदला लिया जाए। मोदी सरकार इसके लिए एक्शन में भी नज़र आ रही है। इस संबंध में शनिवार को सर्वदलीय बैठक के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर एक अहम मीटिंग हुई, जिसके बाद इस तरह के फैसले लिए जा रहे है।

TAGGED:Abdul Ghani BhatBilal LoneHashim QureshiKashmiri separatistsMirwaiz Umar FarooqPulwama AttackShabir ShahWithdraw Security
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Bihar, PM Narendra Modi, Pulwama Terrorist Attack, Jharkhand, पीएम मोदी बोले- सभी देशवासियों की तरह मेरे दिल में भी आग है
Next Article Pulwama Attack, PM Narendra Modi, CRPF, BSF, Plane Facility, Army Forces पुलवामा हमले से जुड़े मास्टरमाइंड आतंकी गाजी को किया ढेर

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

विधायक की डांट से आईपीएस के निकले आंसू

गोरखपुर के बीजेपी विधायक की फटकार के बाद आईपीएस अधिकारी चारु निगम के आंसू निकल…

By dastak

NHAI राजमार्गों पर जल्द शुरु करेगा सैटेलाइट आधारित टोलिंग सिस्टम, यहां जानें कैसे करेगा काम

केंद्र सरकार लगातार देश में टोल मार्गों के सफर को और अच्छा बनाने के लिए…

By Dastak Web Team

क्या बंद हो जाएगा कपिल शर्मा शो !

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच का विवाद अब थमने का नाम नहीं…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?